विधायक बेरी ने कुमाऊं विकास मंडल को सौंपा एक लाख का चेक

जालंधर, (विशाल/रोजाना आजतक)- सेंट्रल हलके से कांग्रेस के विधायक राजिंदर बेरी ने कुमाऊं विकास मंडल से किया अपना वादा निभा दिया। उन्होंने रविवार को एक सादे समागम के दौरान कुमाऊं विकास मंडल के मान सिंह नगर स्थित कुमाऊं भवन में यह चेक सौंपा। इस मौके उन्होंने कुमाऊं विकास मंडल को भरोसा दिलाया कि वो आगे भी उनके साथ जुड़े रहेंगे और उनको पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास में उत्तराखंड के लोगों का बड़ा योगदान हैं। वाे अपना काम पूरी ईमानदारी व मेहनत से करते हैं। उन्हें खुशी हो रही है कि इस छोटी सी मदद के जरिए वो नेक कार्य व अपनी संस्कृति को प्रफुल्लित कर रहे इस संगठन से जुड़ रहे हैं।उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी वो कुमाऊं विकास मंडल के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहेंगे। विधायक बेरी ने 26 जनवरी को कुमाऊं विकास मंडल के वार्षिक समारोह में इस वित्तीय मदद की घोषणा की थी। विधायक बेरी का धन्यवाद करते हुए कुमाऊं विकास मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह बिष्ट ने कहा कि जब भी हमें कोई समस्या आई तो विधायक राजिंदर बेरी हमेशा हमारे साथ खड़े नजर आए। लॉकडाउन के वक्त भी उन्होंने संस्था को पूरा सहयोग दिया। विधायक बेरी जब कौंसलर थे, तभी से संस्था सदस्यों के साथ बड़े भाई की तरह खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि का भवन व संस्था के अन्य कामों में इस्तेमाल किया जाएगा।इस मौके कुमाऊं विकास मंडल के सभापति भुवन चंद जोशी, उपप्रधान भुवन सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, सलाहकार भूपाल सिंह, महासचिव भूपिंदर सिंह बोरा, रणजीत सिंह रावत, पूर्व सभापति बालम सिंह, पूर्व प्रधान धन सिंह, हेमलता रावत, जितेंद्र सिंह, कुंवर सिंह रावत, पदम सिंह, उत्तम सिंह, सोबन सिंह, पूर्व प्रधान पंडित अंबादत्त रिखाड़ी, सुरेंद्र सिंह रावत समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *