जालंधर, (विशाल)-मेयर जगदीश राजा ने कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह, गुरविंदर कौर रंधावा और शायरी मल्होत्रा भी मौजूद थे।