बाबा मुराद शाह जी का 60वां दो दिवसीय मेला श्रद्धापूर्वक मनाया गया

नकोदर, (विशाल /रोज़ाना आजतक)-बाबा मुराद शाह जी का 60वां दो दिवसीय मेला बाबा मुराद शाह ट्रस्ट द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रंग बिरंगी लाइटों से सजाए गए दरबार का रात को मनमोहक दृश्य देखते ही बनता था। दरबार के सेवादार कमल रेहान ने बताया कि 27 अगस्त को बाद दोपहर झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। रात को दरबार में प्रसिद्ध कव्वाल करामत अली, सरदार अली तथा लखविदर वडाली ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके बाबा जी के चरणों में संगत की हाजिरी लगवाई। कार्यक्रम का फेसबुक तथा यूट्यूब के जरिए लाइव प्रसारण किया गया। 28 अगस्त को दरबार के मुख्य सेवादार व विश्व प्रसिद्ध गायक गुरदास मान ने लाइव होकर समूह संगत को मेले की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *