जालंधर, (विशाल/ रोज़ाना आजतक)-शास्त्री नगर में घर में सो रहे परिवार को सुबह उठकर पता चला कि उनके घर में चोर हाथ साफ कर गए हैं। जांच करने पहुंचे थाना चार के एएसआई सुरेंद्र सिंह को दी शिकायत में घर के मालिक रविंदर सिंह ने बताया कि रात को परिवार सहित सोए हुए थे। सुबह घर पर काम करने वाली महिलाओं ने आकर उनको जगाया। जब उठे तो पता चला की अलमारी टूटी हुई है और अंदर से हजारों की नगदी, सोने के गहने और कीमती सामान गायब है। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा भी चेक करवाए जा रहे हैं।