नगर निगम की बिल्डिंग एडहॉक कमेटी ने वेरका मिल्क प्लांट एरिया में की अवैध कॉलोनियों की जांच

जालंधर,(रोजाना आजतक)-वीरवार को वेरका मिल्क प्लांट एरिया में नगर निगम की बिल्डिंग एडहॉक कमेटी द्वारा अवैध कॉलोनियों की जांच की।एडहॉक कमेटी के चेयरमैन निर्मल सिंह निम्मा, पार्षद सुशील कालिया और पार्षद लखबीर सिंह बाजवा करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद इलाके में पहुंचे और सिर्फ 15 मिनट की जांच के बाद वापस लौट गए। निरीक्षण के दौरान कमेटी के चेयरमैन निर्मलजीत सिंह निम्मा ने मेयर जगदीश राजा और नगर निगम निगम कमिश्नर करनेश शर्मा को भी ये कॉलोनियां दिखाने के बाद अगली कार्रवाई करने की बात कही है।टाउन प्लानिंग एंड बिल्डिंग एडहॉक कमेटी के चेयरमैन निर्मल सिंह निम्मा ने टीम के साथ कॉलोनी की जांच की और अधिकारियों से कहा है कि कॉलोनी के अप्रूव्ड एरिया और अनअप्रूव्ड एरिया की अलग-अलग रिपोर्ट दी जाए। एडहॉक कमेटी की जांच में यह सामने आया है कि नगर निगम को 25 कालोनियों को अप्रूव करने का आवेदन मिला है। इनमें से कई कॉलोनियां ऐसी हैं जिनकी अप्रूवल जितने एकड़ की मांगी गई है, उससे ज्यादा एकड़ में कॉलोनी डवलप हुई है। 25 कॉलोनियों ने मंजूरी के लिए सिर्फ 10% फीस जमा की है और बाकी 90% फीस भी जमा नहीं करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *