जालंधर, (विशाल /रोजाना आजतक)- जालंधर मे कोरोना महामारी के बढ़ते मामले लोगों और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। रोजाना जहां बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं इससे मरने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज भी जालंधर जिले में कोरोना से 11 और लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले में 268 नए पॉजिटिव मामलों की भी पुष्टि हुई है। पॉजिटिव आए मामलों में से कुछ दूसरे जिलों से संबंधित हैं