जालंधर, (टिंकू कोमल/संजय शर्मा)-दयानंद चौक गढ़ा में भारत छोड़ो आंदोलन के उपलक्ष्य में तिरंगा झंडा लहराया गया। इसी दिन 1942 में भारत महात्मा गांधी द्वारा गरीबों को हक दिलाने के लिए ऑल इंडिया कांग्रस कमेटी और महात्मा गांधी की तरफ से आंदोलन शुरू किया गया। जिससे भारतीय लोगों में जागृति लाया। भारत छोड़ो आंदोलन मुहिम में जोर पकड़ा। 1947 में हमारा देश आजाद हुआ। इस मौके पर समूह मैंबरों ने झंडा पकड़ कर अपिल की जिस तरीके से देश को आजादी मिली है वैसे उनका ध्यान रखना चाहिए। भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए, लोगों के हक मिलने चाहिए, महिला सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, कानून व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। इस मौके पर पंजाब सेवा दल प्रधान निर्मल कोड़ा, डायरैक्टर पंजाब मंडी बोर्ड बलजीत पोपी, पार्षद प्रभ दयाल भगत गढ़ा, महिला प्रधान सेवा दल कमलजीत कौर धनोया, रंजीत कौर राणा, आशा अग्रवाल, इंद्रजीत भारती सीनियर कांग्रेसी नेता, रेखा, बीना, मीनू शर्मा, रिकी लूथर, सोनिया, आदि सारी सेवादल के टीम मौके पर मौजूद थे।