ओलंपियन गुरमेल और गोल्डन गर्ल राजबीर ने दिए युवा खिलाड़ियों को टिप्स हाकी के गुर सिखाए,

जालंधर,(विशाल)- सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे कोचिंग कैंप के 72वें दिन ओलंपियन गुरमेल सिंह और भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजबीर कौर ने में युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। दोनों ने युवा खिलाड़ियों को हाकी के गुर भी सिखाए। करीब डेढ़ महीने पहले इस कैंप की शुरुआत पांच बच्चों के साथ हुई थी। आज इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से आए सौ से ज्यादा बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।इस अवसर पर ओलंपियन गुरमेल सिंह और गोल्डन गर्ल राजबीर कौर ने कहा कि हॉकी खेलना भक्ति करने जैसा है। एक खिलाड़ी के रूप में जो सच्चे दिल और कड़ी मेहनत के साथ हॉकी खेलता है, वह निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे भाग्यशाली हैं, उन्हें अच्छे कोच, एस्ट्रोटर्फ, कोचिंग, हॉकी, गेंद के साथ-साथ अच्छा खाना पीना मिल रहा है। अपने समय में वे नंगे पैर ग्राउंड पर खेला करते थे, हॉकी में मुकाम हासिल करना बहुत मुश्किल था।उन्होंने सुरजीत हॉकी सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह भारत का पहला कोचिंग कैंप है जिसमें बहुत सारे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *