
जालंधर,(विशाल)-गुरुद्वारे की प्रधानगी के विवाद में एडवोकेट अमनदीप सिंह की हत्या के मामले में कातिलों की गिरफ्तार को लेकर वीरवार को शहर के संविधान चौक (BMC Chowk) पर लोगों ने धरना लगा दिया। वे हाथों में तख्तियां लेकर कातिलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।बता दें कि दस दिसंबर की रात संगत सिंह नगर में गुरुद्वारा की प्रधानगी को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बीच प्रधान स्वर्ण सिंह के बेटे एडवोकेट अमनदीप सिंह औॅर उर्फ मैटी के साथ विरोधी गुट के लोगों ने मारपीट की थी। बाद में तेजधार हथियार से वार करके उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस चार आरोपितों को गिरप्तार कर चुकी है।पुलिस ने मुख्य आरोपित विशाल सिंह उर्फ निहंग, उसके साले तरनप्रीत सिंह उर्फ नाइटी, समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मामले में विशाल के ससुर परमजीत सिंह सहित नौ लोग फरार हैं।