अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन के ईरानी जलक्षेत्र के पास पहुंचने से स्थिति पहले ही काफी गंभीर मानी जा रही है. एक अन्य विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अब पूरब दिशा की ओर बढ़ रहा है ताकि संभावित सैन्य अभियानों में शामिल हो सके. इसे आख़िरी बार जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के पास देखा गया था. इसके अलावा दूसरे सैन्य साजो-सामान भी इस इलाके में लाए गए हैं.
इससे ये संकेत मिलता है कि अमेरिका यहां कई स्तरों पर सैन्य कार्रवाई के लिए विकल्प तैयार कर रहा है.