Urfi Javed ने अपने इस लुक को डार्क पिंक लिपस्टिक और शाइनी मेकअप से कंप्लीट किया

नई दिल्ली: उर्फी जावेद (Urfi Javed) के ड्रेसिंग सेंस को देखकर लगता है कि वह ग्लैमरस वर्ल्ड में जरूर कोई क्रांति लेकर आएंगी. किसी भी चीज से वह जिस तरह ड्रेस बनाकर बेबाकी से उसे कैरी करती हैं, उनकी हिम्मत को वाकई सलाम है. हर दिन एक्ट्रेस का एक नया अवतार लोगों को हैरान कर देता है. ऐसे में जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते, उनकी भी एक बार तो जरूर उर्फी पर टिक ही जाती हैं.

उर्फी ने इस पन्नी के बीच में कुछ-कुछ जगहों पर फूल लगाकर खुद को कवर किया हुआ है. एक्ट्रेस ने इस अनोखे टॉप को ब्लू डेनिम जीन्स के साथ कैरी किया है. उर्फी ने अपने इस लुक को डार्क पिंक लिपस्टिक और शाइनी मेकअप से कंप्लीट किया है. उन्होंने यहां अपने बालों की हाई पोनीटेल बनाई है और सिल्वर ईयररिंग्स पहने हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *