आज भी कर सकते हैं तुलसी विवाह, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

तुलसी विवाह बेहद ही शुभ अनुष्ठान है जिसका आयोजन आप देवउठनी एकादशी (Dev Uthani) से लेकर कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) तक की अवधि में कभी भी करा सकते हैं। वैसे पंचांग अनुसार तुलसी विवाह के लिए कार्तिक शुक्ल वैसे आप अपनी सुविधानुसार 1 से लेकर 5 नवंबर तक में कभी भी तुलसी जी और शालिग्राम भगवान (Shaligram Bhagwan) का विवाह करा सकते हैं। कई लोग तुलसी विवाह का आयोजन हर साल करते हैं तो कई जीवन में एक बार। वैसे ये अनुष्ठान हर किसी के लिए शुभ होता है लेकिन जिनकी कन्याएं नहीं हैं उन्हें तो अपने जीवन में एक बार जरूर ही तुलसी विवाह कराना चाहिए। चलिए अब बिना देर किए आपको बताते हैं तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा।

पंचांग अनुसार इस साल तुलसी विवाह का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस दिन कार्तिक शु्क्ल पक्ष की द्वादशी रहेगी जो इस आयोजन के लिए सबसे शुभ मानी जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *