नई दिल्ली, बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज का मतदान चल रहा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी गुरुवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि बुर्का पहने मतदाताओं की कड़ी जांच होनी चाहिए, ताकि वोटिंग में धांधली न हो सके। उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है।
ये भारत है। भारत में शरिया कानून लागू नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) देश है और चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक पहचान की जांच जरूरी है।