मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार और धर्मांतरण रैकेट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमरीन, बहन आफरीन और चंदन यादव ने बताया कि युवतियों को फंसाने के लिए पहले योजना बद्ध तरीके से ड्रग्स की लत लगाई जाती थी। इसका फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता था।
पुलिस ने खुलासा किया कि सेक्स रैकेट के साथ-साथ ड्रग सप्लाई का नेटवर्क भी संचालित किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमरीन को ड्रग्स की सप्लाई दूर का रिश्तेदार बिलाल करता है। वह अहमदाबाद से इस नेटवर्क का संचालन करता था और अक्सर भोपाल आता-जाता रहता था।