धार्मिक समागम में भजनों और सत्संग से गूंजा माहौल, संगत हुई निहाल

करिमपु, धार्मिक समागम शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसके बाद भव्य मंच सजाया गया। मंच पर गद्दी के पाठी श्री हरबंस लाल जी एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा वाणी का पाठ किया गया और कथा सुनाई गई। सेवादार रतन लाल पप्पू जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जम्मू और पंजाब से कई कलाकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अमृतसर से आए सभू नाथ जी ने भजनों के माध्यम से संगत को भाव-विभोर कर दिया। वहीं राजू हरिपुरिया, तरसेम अखनूरिया और शुभम सावलिया ने भी अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

समागम में परम संत सतगुरु बाबा मनमोहन दास महाराज जी ने संगत को उपदेश दिए और अंत में सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरी रात भजन-कीर्तन और गुणगान चलता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस आयोजन में रतन लाल पप्पू जी, राम आश्रय जी, कुलदीप कुमार, अशोक कुमार, सुभाष बाजवा जी, राजेश कुमार जी, वकील सिंह, रवि कुमार, प्रीतम दास जी, हरबंस लाल पटवारी जी, पंडित गढ़धारी लाल जी, पंडित बंसी लाल जी, सोडागर मल जी, जोगिंदर लाल जी तथा सचिव अमृतसर सुशील कुमार सेठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *