अचानक आसमान खून की तरह लाल हो गया

आसमान का रंग अचानक खून जैसा लाल हो जाए तो डर लगना स्वाभाविक है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस दृश्य ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया, बल्कि उन्हें भयभीत भी कर दिया। कुछ लोगों ने तो इसे प्रलय का संकेत भी मान लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पूरा आसमान लाल रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है – बिल्कुल किसी हॉरर फिल्म के दृश्य की तरह। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह वाकई कोई अशुभ संकेत है, या प्रकृति की एक दुर्लभ घटना?

मौसम विज्ञान की दृष्टि से, यह घटना जितनी भयावह दिखती है, उतनी खतरनाक नहीं है। हालांकि, इसके पीछे का कारण जानना दिलचस्प है। सीबीएस न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उष्णकटिबंधीय चक्रवात नारेल के कारण हुई, जो ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान आसमान का रंग अचानक बदल गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई अलौकिक घटना नहीं है, बल्कि मौसम के पैटर्न से जुड़ी एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। जब धूल, नमी और घने बादल एक साथ आते हैं, तो सूर्य की रोशनी का रंग बदल जाता है, जिससे आकाश लाल रंग का हो जाता है। हालांकि यह दृश्य देखने में भयावह लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से वैज्ञानिक तर्क पर आधारित है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस तरह का लाल आसमान अक्सर तूफानों, धूल भरी आंधियों या जंगल की आग के दौरान दिखाई देता है। चक्रवात नेरेल के साथ आई नमी और धूल ने इस दृश्य को और भी अधिक प्रभावशाली बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *