जालंधर, 24 जनवरी: स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए आवश्यक प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 27 जनवरी 2026 से पंजाब सखी शक्ति मेला-2026 करवाया जा रहा है, जो कि 29 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह तीन दिनों का मेला आजीविका मिशन तहत जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मेला स्थानीय रेड क्रॉस भवन, लाजपत नगर में लगाया जाएगा।