शिव राम कला मंच ने मॉडल हाउस में मनाया गणतंत्र दिवस

जालंधर, शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस की तरफ से 77वां गणतंत्र दिवस चार मरला पार्क मॉडल हाउस में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा फहराने की रस्म श्री सुरिंदर शर्मा रिटायर्ड जिला मैनेजर कॉपरेटिव बैंक व मंडल अध्यक्ष भारत स्वाभिमान जालन्धर , श्रीमती शोभा भगत आप नेत्री व मंच के प्रधान श्री रजनीश कुमार ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर निभाई। श्री सुरिंदर शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि गणतंत्र दिवस हमे राष्ट्रीय एकता का निमंत्रण देता है। इस अवसर पर उन्होंने देश पर कुर्बान हुए शहीदों को याद किया व गणतंत्र दिवस पर रोशनी डाली। शोभा भगत ने मंच द्वारा किये जा रहे कार्यो की भूरी भूरी प्रसंसा की।

एम डी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विख्यात गायिक प्रितपाल सिंह व श्रुति शर्मा ने देश भगती के गीतों से देशप्रेमीओ को ओतप्रोत किया। एम डी पब्लिक स्कूल, दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल हाउस के विद्यार्थी ने देशभक्ति वे सभ्यचारक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

भाजपा नेता राजिंदर बिल्ला, धार्मिक उत्सव कमेटी के संयोजक श्री हेमंत शर्मा, विनय शर्मा, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सुधार सभा से हरिंद्र शर्मा, विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान रजनीश कुमार, उप चेयरमैन नरेंद्र भगत, डायरेक्टर व उपाध्यक्ष धीरज सहगल, कोषाध्य विशाल भल्ला, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री,जगदीश बिट्टा, मनोज कालिया, व विनय शर्मा, प्रमोट डायरेक्टर कार्तिक, लवी सिंह, मनी सोंनी, राजेश सोनी, यशिका, प्रदीप बी टी, सचित शर्मा, मिकुल शर्मा, वतनमानव व दानिश समेत इलाके के गणमान्य वयक्ति व निवासियों ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन मॉडल हाउस चार मरला पार्क मनाए गणतंत दिवस पर तिरंगा फहराते हुए श्री सुरिंदर शर्मा रिटायर्ड जिला मैनेजर कॉपरेटिव बैंक, श्रीमती शोभा भगत प्रधान रजनीश कुमार व सभी सदस्य व कलाकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *