रामायण का टीजर रिलीज, राम के रोल में छा गए रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फैंस लंबे समय से इस फिल्म के नए अपडेट के इंतजार में थे. पिछले दो सालों से इस फिल्म पर काम चल रहा है. हालांकि अभी भी फिल्म की शूटिंग जारी है. इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये का है. फिल्म को दो पार्ट्स में जारी किया जाएगा. इसके पहले पार्ट को लेकर अब समय-समय पर रोचक अपडेट्स आ रहे हैं जो फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं. इसी बीच फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है.

फिल्म का टीजर काफी शानदार है और इसे देखकर ही फिल्म के वीएफएक्स का चौंका देने वाला नमूना देखने को मिल रहा है. रामायण का टीजर इतना ग्रिपिंग है कि पूरे 2 मिनट 38 सेकेंड के वीडियो में आपके लिए पलक झपकाना भी मुश्किल हो जाएगा. आइए जानते हैं कि रामायण के टीजर पर फैंस के क्या रिएक्शन्स आ रहे हैं.रामायण फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर हैं वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी. वहीं दूसरी तरफ फिल्म में लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे. इसकी कास्ट में हनुमान के रोल में सनी देओल दिखेंगे और रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश दहशत फैलाते दिखाई देंगे. फिल्म दिवाली 2026 को रिलीज की राह देख रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *