नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन के रोबोटिक डॉग

AI Impact Summit 2026 में ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने के आरोप लगे हैं. समिट में यूनिवर्सिटी की तरफ से इस रोबोट को भारत में विकसित AI टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया गया था. दावा था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की इन हाउस डेवलपेड तकनीक है. यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकारी सूत्रों ने बताया है कि उन्हें एआई समिट एक्सपो को तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है

देसी AI रोबोट को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह रोबोट असल में चीन की कंपनी का बना हुआ मॉडल है. china pulse ने सोशल मीडिया पर रोबोट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दावा किया कि यह वही मॉडल है, जो पहले चीन की एक रोबोटिक्स कंपनी द्वारा प्रदर्शित किया जा चुका है. अब सामने आया है कि ये दरअसल चीनी कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है, जिसे विदेश से खरीदा गया था न कि भारत में बनाया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *