पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की. आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने धमाकेदार स्टंपिंग कर पुराने दिनों की याद ताजा करा दी. नवजोत सिंह सिद्धू ने यहां तक दावा किया कि महेंद्र सिंह धोनी 50 की उम्र में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अर्धशतक बना सकते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया, जब MI के कप्तान नूर अहमद की गुगली को समझने में विफल रहे. सूर्यकुमार नूर अहमद की गेंद पर शॉर्ट खेलने के प्रयास में जैसे ही क्रीज से बाहर निकले, विकेट के पीछे खड़े धोनी ने अपने पुराने अंदाज में बेल्स उड़ा दीं. यह आईपीएल में धोनी की 44वीं स्टंपिंग थी.