India One बनी दुनिया की सबसे अधिक ट्रैक होने वाली फ्लाइट

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान ‘ इंडिया वन ‘ फ्लाइटरडार24 पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा ट्रैक की गई उड़ान बन गई है। बुधवार (25 फरवरी, 2026) को नई दिल्ली से उड़कर इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर उतरे इस विमान ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींच लिया। रिकॉर्ड किए गए डेटा के अनुसार शाम 4 बजे के करीब इस विमान को एक साथ 9,225 यूजर लगातार ट्रैक कर रहे थे। पीएम मोदी भारतीय समय के अनुसार शाम करीब सवा चार बजे तेल अवीव पहुंचे।

फ्लाइटरडार24 ने एक्स पर एक पेस्ट में लिखा है, ‘इंडिया वन आज इजरायल की उड़ान पर है और इस समय सऊदी अरब के ऊपर से गुजर रहा है। विमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवार हैं।’ इसके कुछ देर बाद पीएम मोदी का आधिकारिक विमान इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर उतरा जहां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *