भारत में किंग कोबरा ट्रेनों में ‘सफ़र’ कर रहे हैं

भारत के पश्चिमी घाट के घने जंगल किंग कोबरा का प्राकृतिक आवास हैं. किंग कोबरा आमतौर पर जंगलों में ही रहता है, क्योंकि उसे वहां शिकार, पानी और सुरक्षित स्थान मिल जाता है.

हालांकि एक ऐसा अध्ययन सामने आया है, जिससे जंगलों में रहने वाले किंग कोबरा के संरक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सूरत के वैज्ञानिक और सरीसृप विशेषज्ञ दिकांश परमार ने एक अनोखा शोध किया है. उनके अध्ययन से पता चला है कि भारत में नागराज किंग कोबरा संभवतः ट्रेनों में सफ़र कर रहे हैं. जंगलों में रहने वाले किंग कोबरा रेलवे ट्रैक या ट्रेनों तक कैसे पहुंच रहे हैं?

गोवा जाने वाली कई रेल लाइनें घने जंगलों से होकर गुजरती हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि किंग कोबरा कभी-कभी शिकार या आश्रय की तलाश में पटरियों या ट्रेनों के पास आ जाते हैं. इस तरह वे प्रकृति से दूर ऐसे इलाकों में पहुंच जाते हैं जहां उनके लिए भोजन या सुरक्षित आश्रय नहीं होता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *