Gold Price Today: आज फिर हुआ सोना-चांदी सस्ता, कीमतों में आई इतने रुपये की गिरावट

नई दिल्ली, (R.aajtak)-अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है. सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के दामों में कमी देखने को मिली. कल की गिरावट के बाद आज भी सोना-चांदी दबाव पर कारोबार कर रहा है. 23 दिसंबर 2020 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड लगभग 34.00 रुपये की गिरावट के साथ 50047.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी 143.00 रुपये की गिरावट के साथ 66728.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी. शेयर बाजार में तेजी के चलते और कम हो सकती है कीमत इन दिनों शेयर बाजार हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि आने वाले वक्त में भी सोने पर दबाव बना रहेगा, जिसकी वजह से उसकी कीमतें बहुत अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *