बक्सर, बक्सर में शादी के मंडप पर दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी आपराधिक किस्म का रहा है. वह 2021 में शराब तस्करी के एक मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस फिलहाल यह पता करने की कोशिश में है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आए और दुल्हन को गोली मारने के पीछे उसकी मंशा क्या थी? क्या यह सिर्फ प्रेम प्रसंग का मामला है या इसके पीछे कोई और भी कारण था?
लड़की के परिजन का कहना है कि वो एकतरफा प्यार करता था. मेरी लड़की उसे पसंद नहीं करती थी. इसलिए उसने गोली मार दी. लड़की के पिता नंद चौधरी अब अपनी बेटी की शादी को लेकर चिंतित हैं. वे कहते हैं कि अब अगर मेरी बेटी बच भी गई तो उससे कौन शादी करेगा?