कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना संबंधी स्लिप वितरित की

जालंधर, 24 जनवरी: सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शनिवार को राज्य के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा प्रोग्राम की शुरुआत के तौर पर शहर में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लिए स्लिपों का वितरण किया।

इस मौके पर लोगों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने ऐसी अनोखी और गतिशील स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक की गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने इस पहल को पंजाब सरकार की ओर से एक ‘बड़ा तोहफा’ बताया ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी परिवार इलाज से वंचित न रह जाए।

श्री भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हर योग्य निवासी को 10 लाख रुपये तक का नकद रहित इलाज की सुविधा मिलेगी। इलाज का पूरा खर्चा पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि लाभार्थी जिले भर के सभी 179 कॉमन सर्विस सेंटर्स (सी.एस.सी.) पर इस योजना के तहत अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि कोई भी निवासी, जिसके पास पंजाब आधार कार्ड या वोटर कार्ड है, वह इस योजना का लाभ ले सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *