जालंधर 2 अप्रैल ( ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी 2027 मे होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा हर विधानसभा के हर बूथ पर होने वाली वोटर सूची पर एस.आई.आर (स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रिय हो गईं है। आज जालंधर नॉर्थ से दो बार विधायक रहे पूर्व चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी मुख्य संसदीय सचिव पंजाब भाजपा उपप्रधान कृष्ण देव भंडार के नेतृत्व मे 195 बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक दोआबा चौंक के निकट उनके कार्यालय मे संपन्न हुई। इस बैठक मे मुख्य रूप मे कार्यकर्ताओं से एस.आई.आर के विषय पर चर्चा कर भाजपा वर्करों को जागरूक करने के लिए अमृतसर से डॉ निर्मल सिंह(पूर्व पी.सी.एस) अधिकारी, महामंत्री अशोक सरीन हिक्की शामिल हुए। इस बैठक मे मंच का संचालन नॉर्थ विधानसभा एस.आई.आर इंचार्ज बी.एल.ए-1 दविंद्र कालिया ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ निर्मल सिंह ने कहा देश मे निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जमीनी स्तर पर शुरू हुई एस.आई.आर बहुत बढ़ा प्रभावशाली कदम है। जो चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की साफ नीयत और साफ स्पष्ट निति को जगजाहिर करता है। डॉ सिंह बोले भाजपा के बी.एल. ए-1 और बी.एल. ए-2 भाजपा के चुनावी फौजी बनकर विपक्षी दलों पर विजय पताका फहराएंगे। इन सभी कार्यकर्ताओं को सरकारी विभाग को भी मान्यता शासनिक प्रशासनिक अधिकारी देंगे। इस मुहिम से चुनावी राजनीति मे पारदर्शिता और विश्वास में वृद्धि प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा। वही के.डी भंडारी ने कहा नॉर्थ विधानसभा के 195 बूथों पर एस.आई.आर हर व्यक्ति हर परिवार को मोदी सरकार की योजनाओं के लाभ दिलाने मे भी लाभकारी साबित होगी। जिसके लिए हर गाली मोहल्ले मे वोटरों के साथ हर स्तर का भाजपा कार्यकर्ता संपर्क संवाद स्थापित करेगा। इस अवसर पर बड़ी गिनती मे एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा
एस.आई.आर केवल वोटर सूची का नही भ्रष्ट परिवारवाद वाली राजनीति का भी शुद्धिकरण करेगी। जो कई दशकों से मठाधीश बनकर परिवारवाद के सहारे अपनी राजनैतिक पारी प्रभावशाली परिवारों के राजकुमार होने के नाते खेल रहे है। इस बैठक मे आए हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद इलाका मंडल प्रधान गुरप्रीत विक्की ने किया।इस मौके पर आशीष सहगल,मक्खन सिंह, हिम्मत खन्ना, अनुज शारदा, दीपक सरीन,मोनू सरीन,गुरप्रीत विकी,काउंसलर रवि कुमार,परमजीत सिंह,किरणदीप रंधावा,तरुण छाबड़ा, गुरदीप सिंह, मनहर पाषाण, धर्मपाल अरोड़ा, नीलम सोढ़ी,राजेश मल्होत्रा,दिनेश मोहिन्द्रू,मुनीष पाठक,दिनेश मोहिन्द्रू,संदीप महाजन,अश्वनी भगत,बृजेश शर्मा,सुरिंदर सेठ,गुरदीप सिंह फौजी,गुरप्रीत सिंह,राजा प्रधान,जसपाल सिंह,पम्मा बेदी,मंजिंदर विक्की,संतोष शंकर लाल,अमन आष्टा,इंदरजीत सिंह,बृज मोहन गुप्ता,रिंकू मोदी,अनुज शारदा,पलविंदर सिंह,हरीश शर्मा,अशोक शर्मा,हेमंत खन्ना आदि मौजूद थे ।