अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, राहुल, प्रियंका गांधी की जमकर खिंचाई

नई दिल्ली, लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर हुई ऐतिहासिक चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया। अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाया कि देश के लिए इतने महत्वपूर्ण अवसर पर राहुल और प्रियंका गांधी सदन में क्यों मौजूद नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार ऐसे प्रतीकों से दूरी बनाती रही है, जो देश को एकजुट करते हैं।

अनुराग ठाकुर ने पुरानी बहसों को भी उठाया-जैसे नेहरू द्वारा वंदे मातरम की केवल दो पंक्तियां स्वीकार करना और जिन्ना द्वारा इसका विरोध करना। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस भी उसी सोच से बाहर नहीं निकल पाई है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि ‘देशभक्तों के लिए वंदे मातरम ऊर्जा है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह एलर्जी बन जाता है।’ उन्होंने यह भी कहा कि गांधी भाई-बहन अपनी राजनीति के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पर निर्भर हैं। अनुराग ठाकुर ने सदन में प्रियंका गांधी के भाषण से पहले उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अभी गलियारों में चर्चा थी कि पिछले पांच दिन से प्रियंका जी तैयारी कर रही हैं और पूरा वंदे मातरम् बिना पढ़े सुनाएंगी। उन्होंने इतने महापाप किए हैं कि उनके प्रायश्चित का समय आ गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *