अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका ‘दो या तीन हफ़्तों’ के भीतर ईरान से बाहर निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि उनका ‘एक ही लक्ष्य’ था- ईरान किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल न कर सके, और उनके मुताबिक़ यह लक्ष्य ‘अब हासिल कर लिया गया है’.
उन्होंने कहा, “हम ईरान में अपने काम को अंतिम रूप दे रहे हैं. अमेरिका शायद दो हफ़्तों के भीतर, या काम पूरा करने के लिए उससे कुछ दिन ज़्यादा रुककर ईरान से निकल जाएगा.”
ट्रंप ने कहा, “हम उनकी हर एक चीज़ को पूरी तरह ख़त्म करना चाहते हैं, हालाँकि यह भी संभव है कि उससे पहले कोई समझौता हो जाए.”