झारखंड सरकार में कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी के एक विवादित बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. अंसारी ने दावा किया था कि दिल्ली में 40 लाख युवा और छात्र सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं और उन्होंने राहुल गांधी के इशारे का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सचेत नहीं हुए तो भारत का हाल बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर हो जाएगा.उनके इस बयान को बीजेपी ने ‘राष्ट्रविरोधी’ और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करार दिया है. पार्टी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
बीजेपी ने आरोप लगाया कि पिछले तीन चुनाव में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने अंसारी के कथित बयान का हवाला दिया कि 40 लाख युवा राहुल गांधी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो आगे की कार्रवाई कर सकें.