ब्लॉक जालंधर पूर्वी के अंडर-14 (लड़के) फुटबॉल मुकाबले में दुआबा खालसा स्कूल विजेता

जालंधर, प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘खेडाँ वतन पंजाब दीया-2026′ के तहत आज जिले के विभिन्न ब्लॉकों में हुए खेल मुकाबलों में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

यह खेल पंजाब सरकार के खेल एवं युवा सेवाएं विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे है।

जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने खिलाड़ियों को खेल की भावना और अनुशासन के साथ खेलने का संदेश दिया तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

जिला खेल अधिकारी ने आज हुए खेल मुकाबलों के नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक जालंधर पूर्वी अंडर-14 (लड़के) फुटबॉल मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुलिस डी.ए.वी. स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह अंडर-21 (लड़के) वालीबॉल मुकाबले में पुलिस डी.ए.वी. स्कूल ने पहला और ट्रिनिटी कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ब्लॉक भोगपुर के अंडर-14 (लड़के) शॉटपुट मुकाबले में बलराज पहले स्थान पर रहे। जबकि धनमीत सिंह और अमनदीप सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 (लड़कियां) शॉटपुट मुकाबले में किरनप्रीत ने पहला, रीत अरोड़ा ने दूसरा और शरनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह अंडर-17 (लड़कियां) 200 मीटर मुकाबले में सुनैना पहले, जपजीत कौर दूसरे और जैसमीन कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-21 (लड़के) 200 मीटर मुकाबले में तनीशा ने पहला, रवी ने दूसरा और सक्शम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 (लड़के) 1500 मीटर मुकाबले में मनवीर सहोता पहले, अरशदीप दूसरे और अभिजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 (लड़कियां) 1500 मीटर मुकाबले में स्वीटी ने पहला, प्राची कुमारी ने दूसरा और पवनजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ब्लॉक आदमपुर के अंडर-14 (लड़के) फुटबॉल मुकाबले में सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डल्ला पहले और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पदियाना दूसरे स्थान पर रहे।

अंडर-21 (लड़कियां) खो-खो मुकाबले में ब्यास पिंड ने पहला और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *