कुल 6 सेलिब्रिटीज संग जुड़ा मोहब्बतें की इस एक्ट्रेस का नाम

किम शर्मा फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस साल में 3-4 फिल्में करती थीं. या कभी कभी तो इससे भी ज्यादा फिल्में वे करती थीं. लेकिन एक्ट्रेस ने साल 2011 के बाद से फिल्मों से पूरी तरह से ब्रेक ले लिया. क्योंकि पिछले 13-14 सालों में तो वे किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. लेकिन इस दौरान उनका नाम कई सारे सेलेब्स संग जुड़ा है. बता रहे हैं उन 6 अलग-अलग फील्ड के सेलिब्रिटीज के बारे में जिनके साथ मोहब्बतें फिल्म की एक्ट्रेस किम शर्मा के अफेयर की खबरें सुनने को मिलीं.

एक समय क्रिकेटर युवराज सिंह संग भी किम शर्मा का नाम जुड़ा था. दोनों को कुछ मौकों पर साथ में स्पॉट भी किया गया था. कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते का अंत अच्छे नोट पर नहीं हुआ था लेकिन इस रिलेशनशिप पर ना तो युवराज ने कभी कोई प्रतिक्रिया दी और ना तो किम ने ही कुछ कहा. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का ये रिश्ता 4 सालों तक चला था.

युवराज सिंह से ब्रेकअप के बाद किम शर्मा का नाम सिंगर कारलोस मारिन से जुड़ा. दोनों को पहली मुलाकात में ही लग गया था कि उनके बीच में कुछ है. कारलोस ने किम को प्रपोज किया था और सब कुछ सही चल रहा था. दोनों शादी के भी बेहद करीब थे लेकिन तभी अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गईं. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने अलग होने के बारे में कुछ नहीं कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *