नारायण मूर्ति और रतन टाटा की कंपनियों के मार्केट कैप में करोड़ का नुकसान

देश की दो सबसे बड़ी आईटी कंपनियों के लिए पिछला हफ्ता काफी खराब रहा. सबसे ज्यादा नुकसान उन अरबपति कारोबारी नारायण मूर्ति की कंपनी इंफोसिस को हुआ जो लगातार 70 घंटे काम करने की नसीहत देते आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को भी मोटा नुकसान हुआ है. अगर दोनों कंपनियों के नुकसान को कंबाइंडली देखा जाए तो आंकड़ा 1.12 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बैठ रहा है. खास बात तो ये है कि मार्केट कैप के हिसाब से देश की टॉप 10 कंपनियों में से कंपनियों के मार्केट कैप को कंबाइंडली 1.71 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

इसके विपरीत चार कंपनियां ऐसी भी देखने को मिली, जिनके मार्केट कैप में 1.15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. सबसे ज्यादा देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ. जिनके मार्केट कैप में करीब 80 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं देश के सबसे बड़ सरकारी लेंडर एसबीआई, एलआईसी और एयरटेल के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *