एलआईसी समेत 9 कंपनियों को प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्ट करने को लेकर 900 करोड़ रुपए का नोटिस मिला है. वास्तव में ये नोटिस मुंबई खड़ी प्रॉपर्टीज को लेकर मिला है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा दो दिन पहले जीवन बीमा कंपनी (एलआईसी), कमला मिल्स, डीबीएस रियल्टी और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) जैसी 9 कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क करने का नोटिस दिया गया था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस तरह की जानकारी सामने आई है.
यह कार्रवाई तब शुरू की गई जब पूर्व नगरसेवक और बीएमसी में विपक्ष के पूर्व नेता रवि राजा ने नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी से मुलाकात की और 15 जनवरी को एक पत्र सौंपा, जिसमें उनसे मलिन बस्तियों में कमर्शियल स्ट्रक्चर्स से संपत्ति कर इकट्ठा करने के प्रस्ताव को रद्द करने का आग्रह किया गया. राजा ने दावा किया कि यह अनुचित है जबकि बीएमसी को अभी भी डेवलपर्स और प्राइवेंट कंपनियों से 6,000 रुपए करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना बाकी है.