Google जेमिनी ने भविष्यवाणी की ने बताया कौन बनेगा विनर,बिग बॉस 18

बिग बॉस 18 के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में कंटेस्टेंट्स सीजन का खिताब अपने नाम करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. शिल्पा शिरोडकर घर से बेघर हो गई. उनके जाने के बाद सलमान खान के शो को उनके टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. जिसमें अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, रजत दलाल, चुम दरांग और करण वीर मेहरा का नाम शामिल है. अब Google जेमिनी ने भविष्यवाणी की है कि टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन होगा और कौन सा खिलाड़ी खिताब जीत सकता है.एआई की भविष्यवाणी के अनुसार, रजत दलाल इस सीजन के विनर बन सकते हैं. गेम में शुरुआत से ही वह काफी एक्टिव रहे हैं और अपनी रणनीति की वजह से अक्सर चर्चा बटोरते हैं. सोशल मीडिया पर हो रही वोटिंग से लेकर मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में रजत ने लीड बना रखी है. हालांकि करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. बिग बॉस 18 का विनर कौन बनेगा, यह तो 19 जनवरी को ही पता चलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *