नकल करते पकड़े गए स्टूडेंट का बवाल जान आप भी रह जाएंगे हैरान

जोधपुर, राजस्थान के जोधपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एमबीएम यूनिवर्सिटी में परीक्षा में एक युवक को नकल करते हुए पकड़ लिया। इससे खफा आरोपी युवक शिक्षक पर बुरी तरह भड़क गया और उसने लातें घुसे चला दी। इसमें शिक्षक घायल हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे केंद्र अधीक्षक के साथ भी उसने मारपीट की। आरोपी छात्र ने शिक्षकों को धमकाया। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। इधर, घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी युवक को निष्कासित कर दिया है।

हैरान कर देने वाला यह मामला जोधपुर के एमबीएम यूनिवर्सिटी के परीक्षा केंद्र का है, जहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इस बीच शिक्षक अमित मीणा ने महेंद्र चौधरी को नकल करते हुए पकड़ लिया। आरोपी महेंद्र मोबाइल से नकल कर रहा था। शिक्षक ने आरोपी को पकड़ा तो वह भड़क गया और झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इसके बाद महेंद्र बाथरूम में भाग गया और अपना मोबाइल वहीं फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *