आर्मी डे के मौके पर टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस शानदार ऑफर लेकर आई

अगर आपकी फैम‍िली में या आप खुद इंड‍ियन आर्मी या अर्धसैनिक बल के जवान हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) आर्मी डे (Army Day) के मौके पर जवानों के लि‍ए शानदार ऑफर लेकर आई है. एयरलाइन ने आर्मी डे के मौके पर देश के ड‍िफेंस एंड पैराम‍िल‍िट्री फोर्स के जवानों के ल‍िए फ्लाइट क‍िराये में 50 प्रत‍िशत छूट का ऐलान क‍िया है. जवानों को यह छूट भारतीय सेना दिवस के मौके पर दी जा रही है.

एयरलाइन की इस सुव‍िधा के तहत ट‍िकट की बुक‍िंग आज ही के द‍िन यानी 15 जनवरी को ही करानी होगी.एयर लाइन की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि यह ऑफर केवल 15 जनवरी, 2025 को की गई बुकिंग के लिए उपलब्ध है. ऑफर के तहत ट‍िकट बुक कराने पर आप 15 जनवरी से 31 मार्च, 2025 के बीच यात्रा कर सकते हैं. ड‍िफेंस एंड पैराम‍िल‍िट्री फोर्स के जवान अपनी और डिपेंडेंस की ट‍िकट बुक‍िंग एयरलाइन की वेबसाइट airindiaexpress.com पर या मोबाइल ऐप के जर‍िये कर सकते हैं. ट‍िकट बुक‍िंग की सुव‍िधा एयरलाइन के iOS या Android ऐप पर भी म‍िलेगी. ऑफर का फायदा उठाने के ल‍िए आपको प्रोमो कोड ‘DEFENCE’ का यूज करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *