मोहिंदर भगत ने शहरवासियों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

जालंधर, पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर शहर के विभिन्न चर्चों में जाकर हाजरी लगवाई तथा शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रार्थना की कि प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं। उन्होंने आज अंकूर नरुला मिनिस्ट्री हैंड चर्च खांबरा में क्रिसमस के अवसर पर करवाए गए महान समागम में शिरकत की तथा श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि आज हर जगह उत्सव की भावना दिखाई दे रही है, क्योंकि इस खुशी के अवसर पर सभी देशवासी एक साथ नजर आ रहे हैं।

इस अवसर पर अंकुर नरुला, विक्की मसीह,गौरव नरुला तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *