तीन साल के बाद फिर से नुस्ली वाडिया के छोटे बेटे जहांगीर (जेह) वाडिया ग्रुप की कंपनियों के बोर्ड में फिर से शामिल हो गए हैं. तीन साल के अंतराल के बाद वे लंदन चले गए थे. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि लंदन में 51 वर्षीय जहांगीर और 81 वर्षीय नुस्ली वाडिया के बीच हुई चर्चा के बाद यह कदम उठाया गया है. इस चर्चा का उद्देश्य बेटे को वापस लौटने, समूह संचालन में अपनी एक्सपर्टाइज का उपयोग करने और अपने पिता की कुछ जिम्मेदारियां संभालने के लिए राजी करना थामार्च 2021 में जहांगीर ने अचानक सभी वाडिया बोर्ड को छोड़ दिया था और अपने परिवार के साथ लंदन में बस गए. तब यह सुझाव दिया गया था कि परिवार शेयरधारकों के रूप में बने रहने के साथ-साथ बेहतर शेयरधारक रिटर्न सुनिश्चित करने के लिए प्रमोटरों द्वारा रणनीतिक निर्णय के हिस्से के रूप में कार्यकारी भूमिकाओं को छोड़ने का इच्छुक था. नुस्ली वाडिया लगभग 60 वर्षों से समूह के शीर्ष पर हैं.