नकोदर अनाज मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद सुनिश्चित की जाएगी-एस.डी.एम

नकोदर, (संजय शर्मा)-उप मंडल मैजिस्ट्रेट नकोदर गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने सब डिवीजन नकोदर की मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद सीजन के दौरान मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में प्रशासन दाना मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उपमंडल मैजिस्ट्रेट ने आगे बताया कि डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पहले ही विभिन्न खरीद एजेंसियों और नागरिक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने के पानी,सफाई, छाय, शौचालय, रोशनी आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *