दक्षिण कोरिया की महिलाओं के माँ बनने से इनकार के पीछे क्या पुरुष हैं बड़ी वजह

बरसात की एक दोपहर में येजिन अपने अपार्टमेंट में अपने दोस्तों के लिए लंच पका रही हैं. उनका ये फ्लैट राजधानी सोल के बाहरी इलाक़े में है, जहाँ वो अकेले ही ख़ुशी ख़ुशी रहती हैं.
जब येजिन और उनके दोस्त खाना खा रहे थे, तो उनमें से एक ने येजिन के फोन पर एक बुज़ुर्ग डायनासोर के मीम को लेकर उन्हें चिढ़ाते हुआ कहा, ये डायनासोर कह रहा है कि ‘ज़रा सावधान रहना. कहीं तुम भी मेरी तरह विलुप्त न हो जाओ.’
महफ़िल में जमा सारी महिलाएं इस बात पर खिलखिलाकर हँस पड़ी थीं.
30 बरस की टीवी प्रोड्यूसर येजिन कहती हैं, ”ये मज़ाक़ ज़रूर था, मगर ये एक स्याह हक़ीक़त भी है. क्योंकि हमको पता है कि हम ख़ुद अपने विलुप्त होने की वजह बन रहे हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *