कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी का भी कांग्रेस से मोह भंग! सूत्रों ने बताया BJP के संपर्क में

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक ओर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी के कद्दावर नेताओं का मोह भंग हो रहा है। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के भी कांग्रेस छोड़ने की चर्चा है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, मनीष तिवारी लगातार बीजेपी के संपर्क में हैं। अगर कयास सही हुए तो कांग्रेस को अशोक चव्हाण के बाद फिर बड़ा झटका लग सकता है। कमलनाथ की बात करें तो, वो और उनके बेटे नकुलनाथ के जल्द बीजेपी ज्वाइन करने की खबर है। शनिवार को पिता-पुत्र दिल्ली भी आए थे लेकिन अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है।कांग्रेस के लिए 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी खबरें किसी बड़े झटके से कम नहीं होंगी। अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भाजपा का दामन थामा था। उसके थोड़े दिन बाद ही कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के जल्द बीजेपी ज्वाइन करने की खबरें तैरनी लगीं। कयासों के बीच एक और खबर आई। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी कांग्रेस के नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पंजाब के आंनदपुर साहिब से सांसद मनीष लगातार बीजेपी के संपर्क में हैं। हालांकि उनके करीबी ने इसे हास्यास्पद बताया है। अगर अटकलें सही साबित हुईं तो कांग्रेस को चुनाव से पहले 3 झटके एकसाथ लग सकते हैं। मनीष तिवारी यूपीए की सरकार में 2012 से 2014 तक सूचना प्रसारण मंत्री के पद पर थे। कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में भी उन्होंने पार्टी में योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *