पटना, बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन होने पर फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी रस्साकसी जारी है. सभी पार्टियां अपने विधायकों को एकजुट करने की तैयारी में जुटी हुई हैं. पक्ष-विपक्ष दोनों ही रानीतिक खेला होने का दावा कर रहे हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के विधायकों के साथ-साथ महागठबंधन के कांग्रेस और लेफ्ट के विधायकों को भी अपने आवास पर दो दिन रख रहे हैं. कांग्रेस विधायक आज पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच जाएंगे. तेजस्वी यादव के आवास पर रुके विधायकों के लिए भोजन से लेकर मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई है. तेजस्वी यादव के आवास पर कुल 78 विधायक मौजूद हैं. तेजस्वी यादव के आवास पर मौजूद विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को सुबह चाय और बिस्कुट दिया गया. विधायकों ने व्याम करने के बाद चाय-बिस्कुट लिया. इसके बाद पूरी सब्ज़ी और जलेबी का नाश्ता किया. दोपहर में नॉन वेज और वेज भोजन का इंतजाम किया गया है. पटना के एक नामी होटल के खानसामा के द्वारा पूरा खाना बनाया जा रहा है. दोपहर में तेजस्वी यादव विधायकों के साथ क्रिकेट खेलेंगे. वहीं शाम को चूड़ा और मटर विधायकों को परोसा जाएगा. रात के वक्त डिनर में वेज खाना मिलेगा. फिलहाल विधायकों के लिए लस्सी मंगवाई गई है. बता दें कि विधायकों को एकजुट रखने में सभी दल जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव पूरे गठबंधन को एकजुट करने में जुटे हुए हैं. 12 फरवरी तक राजद कांग्रेस और माले विधायकों को एकसाथ रखने की तैयारी कर रही है. आज शाम को कांग्रेस के सभी विधायक पटना पहुंचेंगे. शाम 6 बजे के लगभग हैदराबाद से विधायक पटना लौटेंगे. पटना आने के बाद तेजस्वी आवास जाने की तैयारी है. गठबंधन के सभी विधायको के रात का भोजन तेजस्वी आवास पर कराने की तैयारी जारी है. आज रात कांग्रेस विधायक की भी तेजस्वी के आवास पर ही रुकेंगे. तेजस्वी आवास के अलावा दूसरे जगह भी कांग्रेस विधायको के लिए तैयारी की जा रही है.