जालंधर, (संजय शर्मा/अशोक भगत)-रॉयल हेल्थ क्लब किशनपुरा में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए कलश से अक्षत प्रसाद स्वरूप एवं निमंत्रण पत्र वितरित करने हेतु भारी संख्या में युवा उपस्थित थे इस अवसर पर जय श्री राम राम लला हम आएंगे दर्शन कर के जायेंगे के जयकारों के साथ हेल्थ कब गूँज उठा इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की अयोध्या से पूजित अक्षत श्री राम का प्रसाद व उनकी और से निमंत्रण है इसको राम भगत घर घर पहुंचाएंगे हमारी पीढ़ी कितनी सौभाग्यशाली है की राम मंदिर को बनते अपने आँखों से देख पा रहे है वरना न जाने कितनी पीडियां राम मंदिर की प्रतीक्षा करते करते सिधार गई है और कहा लाखो राम भगतो के बलिदान व 500 वर्ष के संगर्ष के बादअयोध्या में नए युग का आरम्भ हो रहा है और कहा 22 जनवरी को सभी राम भगत अपने घरों में पांच दीपक अवश्य जलाएं और कहा की 22 जनवरी को बस्ती के राम भगत परिवार सहित काटों माई मंदिर में जो अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा उसे बड़े परदे पर 11 से 1 बजे तक लाइव दिखाया जायेगा और कहा जन जन को रामलला के प्राण प्रितष्ठा की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अजमेर बादल, नवीन भल्ला, मीनाक्षी,सूरज भारद्वाज, दीपांशु वर्मा, उदय कुमार, आजाद सिंह, कर्ण शर्मा, एंडी पवार, जसबीर सिंह, परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह, दीपक कुमार, भारी संख्या में राम भगत उपस्थित थे।