29 और 30 नवंबर को होगा 8वां स्पार्क मेला अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा

जालंधर, छात्रों को उचित करियर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया 8वां स्पार्क मेला इस बार 29 और 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस मेले की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल डा. अमित महाजन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी प्रबंध समय पर पूरी करने के आदेश दिए।

बता दे कि जिला प्रशासन ने 2014 में पहली बार इस मेले का आयोजन किया था, जिसके द्वारा छात्रों को 10वीं और 12वीं के बाद करियर के सही चुनाव साथ ही सरकारी और निजी क्षेत्र में मौजूद नौकरियों के बारे में जानकारी देने का प्रबंध किया गया था।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस संबंधी विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा ताकि प्रबंधो को उचित ढंग से पूरा किया जा सके। इसके इलावा शिक्षा विभाग को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ संबंध स्थापित कर छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *