जालंधर, एक युवक का सरेआम किडनैप कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले युवक के साथ जमकर मारपीट की गई और बाद में उसको गाड़ी में बैठा अपने साथ ले गया।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर में मॉडल टाउन से सटे मीठापुर रोड के पास एक बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले को कुछ अज्ञात युवकों ने पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई और फिर बाद में जबरदस्ती उसको अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।
पीड़ित युवक की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रकाश की मां ने बताया कि वह कही गई हुई थी और जब वापिस लौटी तो कुछ युवकों द्वारा उसके बेटे के साथ मारपीट की जा रही थी।
जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं पुलिस ने युवक की फोटो सर्कुलेट कर तलाश शुरू कर गई है।