भाजपा द्वारा नगर निगम चुनावों हेतु हल्का सेंट्रल और नॉर्थ के कार्यकर्ताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

जालंधर,(संजय शर्मा)- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम चुनावों की रणनीति और तैयारियों को लेकर नॉर्थ विधानसभा की बैठक सीतला मन्दिर व सैंट्रल विधानसभा की बैठक सैंट्रल टाऊन मे हुईं महत्वपूर्ण बैठक हुई।इन बैठकों मे विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू, प्रदेश महासचिव और जोनल प्रभारी जगमोहन सिंह राजू,भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,अनिल सच्चर,सुभाष सूद,दीवान अमित अरोड़ा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर उपस्थित हुए।इस अवसर पर मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।इस मौके पर श्रीनिवासुलू ने सभी को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि इस बार पार्टी 85 वार्डो पर केवल चुनाव नही लडेगी बल्कि आप सभी की एकजुटता से सभी वार्डों पर पक्का जीतेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप सभी इसकी तैयारिया शुरू कर चुके है।उन्होंने सभी से विचार विमर्श करते हुए सुझाव भी लिए और आगे की रणनीति बनाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि जिले में केंद्र सरकार की लाभान्वित योजनाओं में हजारों लोगों ने अपने पक्के मकान बनवाए,लाखों लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनाए, जिसमें हजारों लोगों ने इससे ईलाज भी फ्री में करवाया।इसके अलावा उजाला गैस योजना में हजारों लोगों ने फ्री में गैस सिलेंडर लिए अब उनको मात्र 600 रुपय मे सिलेंडर मिल रहा है।इसके साथ-साथ कई अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और लेकिन इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।सुशील शर्मा ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें बूथ से मंडल स्तर तक सभी को आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाले समय में नगर निगम के चुनाव हैं, जिसके लिए हम सबको एकजुट होकर लड़ना होगा।उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जनता हमें वोट देगी और हम जालंधर में इस बार भाजपा का मेयर बनाएंगे।इस अवसर पर पार्षद पति विवेक खन्ना,नरेश विज, जवाहर सूद,मंडल प्रभारी शाम शर्मा,अश्विनी भंडारी,दविंदर कालिया,हितेश स्याल,हनी कंबोज,मनीष विज,मंडल प्रधान राजेश कुमार मल्होत्रा,गुरप्रीत सिंह विक्की,आशीष सहगल, राकेश शर्मा,संदीप कुमार,प्रदीप कपानिया,सीतिश ढल्ल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *