जालंधर, जिला प्रशासन के प्रयासों से ज़िले की मंडियों में धान की उचित ढंग से खरीद जारी है। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने बताया कि बुद्धवार तक ज़िले की मंडियों में कुल 674797 मीट्रिक टन फ़सल की आमद हुई है, जिसमें से अलग- अलग खरीद एजेंसियों द्वारा 658239 मीट्रिक टन फ़सल खरीदी जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि पनग्रेन द्वारा 246645 मीट्रिक टन, मारकफैड् द्वारा 176999 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 165994 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाऊस निगम द्वारा 67533 मीट्रिक टन और प्राईवेट व्यापारियों द्वारा 1069 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की फ़सल खरीदने के साथ 72 घंटो के निर्धारित समय में लिफ्टिंग और समय पर अदायगी की जा रही है ताकि किसानों को अपनी फ़सल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के अंदर अब तक 91 प्रतिशत फ़सल की लिफ्टिंग के इलावा किसानों को खरीदी गई फ़सल के लिए 1393 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि ज़िला प्रशासन धान के मंडीकरण सीजन को उचित ढंग से पूरा करने के लिए वचनबद्ध है और किसानों द्वारा बेचने के लाई गई फसल का दाना- दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि उचित ढंग से खरीद प्रक्रिया के लिए मंडियों में व्यापक प्रबंध करने के इलावा सम्बन्धित अधिकारियों को किसानों को हर संभव सुविधा और सहायता मुहैया करने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा नमी की निर्धारित सीमा अनुसार सूखी फ़सल ही मंडियों में ले कर आने की अपील की गई ,ताकि उनकी फ़सल बिना किसी देरी से ख़रीदी जा सके।