नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

राज्य चुनाव आयोग ने अभी-अभी एक आदेश जारी किया है।राज्य सूचना आयोग द्वारा जारी सभी पांचों जिलों के डीसी को आदेश दिया गया है कि नगर निगम का चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाया जाए। इसके लिए वोटर लिस्ट संशोधन का कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है।

नगर निगम चुनाव के लिये फाइनल वोटर लिस्ट 21 नवंबर तक प्रकाशित करने के लिए आदेश दिए गए हैं। जिससे चुनाव की तारीख है अब 21 नवंबर के बाद राज्य चुनाव आयोग कभी भी घोषित कर सकता है।नगर निगम जालंधर समेत पंजाब के पांच नगर निगम में चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों और प्रशासनिक अधिकारी जोर शोर से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *