भारतीय स्टेट बैंक की वेल्थ की हब ने करवा चौथ के अवसर पर अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए मेहंदी लगाने का किया आयोजन

जालंधर, (संजय शर्मा)-आज भारतीय स्टेट बैंक की वेल्थ की हब ने करवा चौथ के अवसर पर अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए मेहंदी लगाने का एक कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसमें एसबीआई वेल्थ के सहायक महाप्रबंधक श्री बी के लड्ढा के दिशा निर्देश पर एस बी आई वेल्थ के सम्मानित ग्राहकों को बुलाकर करवा चौथ के उपलक्ष में भारतीय स्टेट बैंक के तरफ से यह त्योहार अनोखे रूप में मनाया गया । इसमें शामिल होकर ग्राहकों को भी बहुत ही आनंद आया और उन्होंने इस प्रयास की पूरे मन से सराहना भी की ।आए हुए सभी ग्राहक करवा चौथ के त्यौहार के उपलक्ष में इस अवसर का लाभ उठाकर अति आनंदित हुए और एसबीआई को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम में एसबीआई वेल्थ कि मैनेजर शैली गुप्ता, नवदीप कौर ,और ममता इत्यादि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *